
कोरबा,(खटपट न्यूज़)। मुड़ापार स्थित गैरेज से चोरी की गई टीआई की वैगनार वाहन को ग्राम तरदा मार्ग में लावारिस हालत में छोड़कर चोर भाग निकले। उक्त वाहन लावारिस हालत में मिलने की सूचना प्राप्त होते ही वाहन मालिक टीआई सहित पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं।
याद रहे इस चोरी की रिपोर्ट 10 सितम्बर को मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा वाहन को बरामद करने के साथ अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। चोर किन हालातों में वाहन को छोड़ भागे यह जांच का विषय है किंतु चोरी गया करीब 2.50 लाख कीमती वाहन मिल जाने से पुलिस और वाहन मालिक टीआई ने बड़ी राहत महसूस की है।
















