
कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़)।पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्धों की धर पकड़ और पूछताछ से लूट का एक पुराना मामला सुलझ गया।
घटना दिनांक 20/11/2019 को अमित कुमार चौबे पिता रघुबर चौबे 26 वर्ष, निवासी सेक्टर 2/ 34/सी बालकोनगर का सैमसंग कम्पनी का मोबाईल फोन गेस्ट हाउस 2 के सामने पैदल चलते समय दो अज्ञात मेस्ट्रो स्कूटी सवारों द्वारा लूट लिया गया था। रिपोर्ट पर 22 नवम्बर को धारा 392, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया। मौजूदा बालको थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के निर्देश व उप पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में तलाश जारी रखी। 12 सितम्बर को थाना बालकोनगर की पेट्रोलिंग टीम बालको टाऊन क्षेत्र में थी कि इस दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध् युवक मेस्ट्रो स्कूटी क्रमांक CG 12 AY 1533 में संदिग्ध् अवास्था में टाऊनशिप एरिया में घूम रहे हैं जिन्हे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा पकड कर कड़ी पूछताछ की गई।
इन्होंने अपना नाम लक्की राजपूत उर्फ शैलेन्द्र सिंह पिता नीलाम्बर सिंह क्षत्रिय 21 वर्ष निवासी सीएसईबी कालोनी कोरबा व एलन क्लार्क पिता एस्टोन जूदे क्लार्क 23 वर्ष निवासी आईटीआई आर्य विद्यालय के पास रामपुर होना और मोबाइल लूट करना बताया। लूट की घटना स्वीकार करने उपरांत आरोपीगणों के कब्जे से लूट का मोबाईल व घटना में प्रयुक्त स्कूटी मेस्ट्रो बरामद किया गया । आरोपीगणों को पकडने में उप निरीक्षक पूरन सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक 284 अजय सिंह ठाकुर, महिला आरक्षक 193 बिंदेश्वरी साहू आरक्षक 514 अनिल साहू, आरक्षक 250 गौरव चंद्रा का योगदान रहा
0 निगरानी बदमाश है क्लार्क
टीआई राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी एलन क्लार्क रामपुर चौकी का निगरानी बदमाश है। थाना बालको नगर में इसके नाम पर कुल 5 अपराध दर्ज हैं। जिले के चौकी रामपुर, मानिकपुर, थाना कोतवाली, उरगा, दर्री, कटघोरा में लूट-डकैती व चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं।















