Friday, March 27, 2026
Home कोरबा जेएसएस में मनाया गया गणतंत्र दिवस

जेएसएस में मनाया गया गणतंत्र दिवस

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान में गणतंत्र दिवस का पर्व सादगी के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया गया। मुख्य अथिति स्थानीय पार्षद आशा जायसवाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया।

उन्होंने हितग्राहियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए गाँधी जी के पदचिन्हों पर चलने की अपील की। जेएसएस के निदेशक ने भारतीय संविधान की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस का ये पर्व आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत मनाया जा रहा है जो 15 अगस्त 2022 तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ निशा पाण्डेय, बसंती वस्त्रकार, साधना रावत, निशा किरण सोनी, कल्याणी हंसराज सहित सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, कोयना सिंह, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, नरेंद्र , किशोर महंत, उमेश , संजय एवं अनीता चौहान और हितग्राही उपस्थित थे।

Advertisement Carousel