Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा जेएसएस में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जेएसएस में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। जेएसएस के निदेशक ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को हम सभी गणतंत्र दिवस मनाते है। इस वर्ष 26 जनवरी 2023 को भारत 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज ही के दिन हमारे देश में हमारा खुद का संविधान लागू किया था और 26 जनवरी 1950 के दिन भारत प्रजातान्त्रिक गणतंत्र देश बना था।

हम सभी के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व ही नहीं बल्कि गौरव और सम्मान का दिन भी है। साथ ही उन सभी महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानीयों के त्याग, बलिदान और शौर्य को याद करने का दिन भी है। परियोजना अधिकारी सावित्री जेना ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि भारत देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली लेकिन उस समय हमारा संविधान लागू नहीं था और 26 जनवरी 1950 को ही हमारा संविधान लागू किया गया। गणतंत्र का अर्थ जनता द्वारा जनता के लिए शासन। भारत जो एक लोकतान्त्रिक देश है इसका इतिहास कई महान नेताओं और क्रांतिकारियों की गाथाओं से भरा हुआ है। ऐसा देश जिसके संविधान की नींव को डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रखा गया था। हम सभी इस देश के वासी हैं जो अपने लोकतंत्र के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। इस अवसर पर तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, सतरूपा प्रजापति, वासुदेव, नरेंद्र, किशोर महंत, उमेश, संजय एवं अनीता चौहान सहित अन्य हितग्राही उपस्थित थे।

Advertisement Carousel