साफ-सफाई कर प्रशिक्षणार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
कोरबा (खटपट न्यूज)। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान कोरबा में गाँधी जयंती मनाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अरुण चौबे ने जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहा कि 2 अक्टूबर को बापू की 153वीं जयंती कृतज्ञ राष्ट्र मना रहा है। राष्ट्रपिता हमेशा सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चले। महात्मा गांधी के विचारों का भारत ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान किया जाता है। महात्मा गांधी ने समाज में व्याप्त छुआछूत का भी घोर विरोध किया। वे समाज में सभी की भागीदारी चाहते थे। हमें गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने जेएसएस के प्रशिक्षणार्थियों और प्रशिक्षकों से गांधी जी के पदचिन्हों पर चलने की अपील करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् प्रशिक्षणार्थियोंं द्वारा श्रमदान कर प्रशिक्षण केन्द्र परिसर व गांधी प्रतिमा में साफ़-सफाई की गई। इस अवसर पर सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजय लक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, ज्योति बरेठ, नरेंद्र, किशोर महंत, उमेश, संजय एवं अनीता चौहान सहित प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राही उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में माओवाद पर निर्णायक विजय: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया...