कोरबा (खटपट न्यूज़)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल को जेएसएस के डायरेक्टर व रिसोर्स पर्सन सहित हितग्राहियों ने जन शिक्षण संस्थान कोरबा की ओर से स्मृति सम्मान भेंट कर अभिनंदन किया। याद रहे महिला दिवस की पूर्व संध्या कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रशासनिक क्षेत्र में नारी रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित किया।
















