
रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर एवं सदस्यों मदनमोहन खंडेलवाल, नारायण खंडेलिया, दानेश्वर साहू, करण देव, संजय जैन एवं मदन देवांगन को पदभार ग्रहण कराया जाएगा। 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तेलीबांधा चौक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा पदभार ग्रहण कराया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के सचिव ने गणमान्यजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।














