Monday, March 23, 2026
Home कोरबा जिस चौकीदार की हुई हत्या, उसके पार्टनर ने लगा ली फांसी, उठे...

जिस चौकीदार की हुई हत्या, उसके पार्टनर ने लगा ली फांसी, उठे कई सवाल

कोरबा-पाली(खटपट न्यूज़)। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बाँधाखार में संचालित मारुति कोल के निकट स्थित वोल्टास इंजिनियरिग के चौकीदार ने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
ग्राम नुनेरा बाँधाखार निवासी दिलहरन नायक ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उक्त व्यक्ति वोल्टास इंजिनियरिग में अमित तिवारी का पार्टनर था। एक दिन में ड्यूटी करता था तो दूसरा रात में।
दो दिन पूर्व ही अमित तिवारी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है जिसकी गुत्थी आज तक अनसुलझी है। विवेचना के दौरान ही पार्टनर चौकीदार की खुदकुशी ने कई सवाल उठा दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि जिस रात अमित तिवारी की हत्या हुई थी, उस दिन खून सने कपड़े से लथपथ एक व्यक्ति की सायकल से भागते हुए देखा गया था। उसके भागने के रास्ते व दिशा के आधार पर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी हुई है। देखना है कि अमित तिवारी की हत्या और चौकीदार की खुदकुशी के बीच किस तरह के तार जुड़े हैं या दोनों की मौत की वजह कुछ और है।
00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel