Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा जिले के प्रथम शिक्षक कोरोना योद्धा का किया गया सम्मान

जिले के प्रथम शिक्षक कोरोना योद्धा का किया गया सम्मान

कोरबा(खटपट न्यूज़)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा, कला एवं साहित्य अकादमी जिला कोरबा के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया। जिसमें जिला कोरबा के प्रथम शिक्षक कोरोना योद्धा एवं राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता श्री गौरव शर्मा व्याख्याता डाइट का सम्मान किया गया।

सन 2020 में जब कोरोना अपने चरम पर था ।उस समय किसी को भी यह नहीं मालूम था कि बाहर में किस प्रकार से रहना है किस प्रकार से व्यवहार करना है ।उस समय अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले ट्रेन जिसमें प्रवासी मजदूर भी आने वाले थे। उनको लाने के लिए जिला प्रशासन ने कई शिक्षकों को तैयार करने की कोशिश की ।परंतु अंततः इस चुनौती को स्वीकार किया डाइट कोरबा के व्याख्याता गौरव शर्मा जो कि जिले के मास्टर ट्रेनर होने के साथ-साथ राज्यपाल प्रशस्त पुरस्कृत शिक्षक भी हैं।उन्होंने बस में बिलासपुर जाकर अपनी जान की परवाह ना करते हुए गुजरात से आने वाली ट्रेन में चढ़कर जिला कोरबा के अनेकों मजदूरों को अपने साथ लिया तथा उन्हें कोरबा के क्वॉरेंटाइन सेंटर तक लाकर छोड़ा। तथा साथ ही साथ अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा दी । शिक्षक दिवस के अवसर पर उनके इस कार्य को याद करते हुए शिक्षा ,कला एवं साहित्य अकादमी द्वारा कोरबा में “सियान सदन” में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रथम नागरिक महापौर राजकिशोर प्रसाद जी एवं सभापति नगर निगम श्याम सुंदर सोनी द्वारा शाल,श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया।
पाठ्य पुस्तक लेखक भी हैं श्री शर्मा
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में वर्तमान में प्रचलित पाठ्य पुस्तको में कक्षा 9वी एवं दसवीं के विज्ञान विषय के लेखक समूह के सदस्य भी हैं गौरव शर्मा। साथ ही साथ कक्षा 11वीं एवं 12वीं के रसायन शास्त्र पाठ्यपुस्तक के लेखक हैं।

Advertisement Carousel