जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 4 अप्रैल को डाइट जांजगीर में

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह -10 बजे
 समापन समारोह का आयोजन शाम-07 बजे से

जांजगीर चांपा, (खटपट न्यूज)। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 4 अप्रैल को डाइट, जांजगीर में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10:00 छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री राम सुंदर दास की मुख्य अतिथि में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनीता चंद्रा करेंगी। कार्यक्रम में विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल, श्री केशव चंद्रा, श्रीमती इंदु बंजारे, श्री सौरभ सिंह, शांकभरी बोर्ड अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, नगर पालिका जांजगीर नैला अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशि कांता राठौर, छत्तीसगढ़ भवन संनिर्माण एवं कर्मकार मंडल की सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, श्री दुर्गेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ घाटी कला बोर्ड की  सदस्य सुश्री पुनीता प्रजापति एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य  विशिष्ट अतिथि होंगे।

 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह सायं -07 बजे से

  विधायक श्री राम कुमार यादव पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।  विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विधायक श्री केशव चंद्रा, श्रीमती इंदु बंजारे, श्री सौरभ सिंह, शांकभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, नगर पालिका जांजगीर नैला अध्यक्ष श्री भगवानदास गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशि कांता राठौर, छत्तीसगढ़ भवन संनिर्माण एवं कर्मकार मंडल की  सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, श्री दुर्गेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ घाटी कला बोर्ड सदस्य सुश्री पुनीता प्रजापति एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य  विशिष्ट अतिथि होंगे।

Advertisement Carousel