
कोरबा(खटपट न्यूज)। जिला पंचायत कोरबा के सहायक संचालक ,प्रभारी उप संचालक पंचायत जूली तिर्की के प्रशिक्षण पर जाने से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा जेएस पैकरा को दो दो राजपत्रित अधिकारी का दायित्व दिया गया है जो कि पहले से अंकेक्षक अधिकारी जिला पंचायत कोरबा में पदस्थ है और वही वर्तमान में उन्हें अलग से उप संचालक पंचायत का दायित्व सौंपा गया है। सूत्र बताते हैं कि जनपद पंचायत पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिव से सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण व करारोंपण बने हुए जेएस पैकरा को गलत तरीके से जिला पंचायत कोरबा में पूर्व से अंकेक्षक प्रभारी बनाया गया था उसके साथ और भी प्रभार देते हुए जिला पंचायत कोरबा के उपसंचालक पंचायत का और भी प्रभार सौंपा गया है जबकि किसी राजपत्रित अधिकारी के लिए यह दोनों पद आरक्षित है। इस प्रभार को नियम विरुद्ध दिया जाना बताया जा रहा है व जिला पंचायत के गलियारे में खासी चर्चा है। जबकि प्रभारी अंकेक्षक जेएस पैकरा से वरिष्ठ एवं अनुभवी दर्जनों करारोपण अधिकारी जिले में है जिसका जिला पंचायत कोरबा के सीईओ द्वारा अनदेखा करते हुए जेएस पैकरा पर मेहरबानी की गई मेहरबानी समझ से परे है जो कि कई सवालों को जन्म देता है कि ग्राम पंचायतों में पदस्थ रहने वाले पैकरा को आखिर जिला पंचायत कोरबा में नियम विरुद्ध कार्य क्यों कराया जा रहा है। यहीं के अधिकारी बताते हैं कि जिला पंचायत सीईओ के द्वारा कार्य विभाजन करते हुए प्रभार देने से पहले सारी जानकारी ले लेना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया और सारे नियम को ताक में रखकर नियम विरुद्ध कार्यभार सौंपा गया है और उप संचालक पंचायत का प्रभार दे दिया गया।
















