
कोरबा (खटपट न्यूज)। जिला पंचायत की उपाध्यक्ष रीना अजय जायसवाल द्वारा शुक्रवार को जिला पंचायत में समाज कल्याण के तहत अपने क्षेत्र के जरुरतमंदों को ट्राई सायकल एवं श्रवण यंत्र वितरण किया जिसमें उन्होंने नेतराम निवासी गंगदेई व रोहन यादव निवासी भठोर को मोटोराइज्ड ट्राई सायकल चमरीन बाई, रोहिणी बाई, निवासी रलिया एवं नयन दास निवासी उमेन्दीभाठा को श्रवण यंत्र वितरित किया। इस अवसर पर एलडरमेन परमानंद सिंह, पल्लव शाह, बिरदा की पुर्व सरपंच शंकुतला कंवर उपस्थित थे।















