Friday, March 27, 2026
Home कोरबा जायसवाल महिला सभा की बैठक आयोजित

जायसवाल महिला सभा की बैठक आयोजित

कोरबा-कटघोरा (खटपट न्यूज़)। जायसवाल महिला सभा की बैठक गुरुवार को शाम 5 बजे किरण रविन्द्र जायसवाल के निवास स्थल में आयोजित हुई। सर्वप्रथम आराध्यदेव भगवान सहस्रबाहु के पूजा-अर्चना एवं आरती के उपरांत बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ हुई। सर्वप्रथम पूर्व में संपादित कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता की समीक्षा की गई। सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम की सराहना की। इसके बाद महिला इकाई द्वारा 28 फरवरी को पिकनिक के लिए सहमति बनी। जिसमे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. शकुन्तला जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ललिता डिक्सेना, कोषाध्यक्ष सुषमा जायसवाल, किरण जायसवाल, सुनीता जायसवाल, उमा जायसवाल, किरण जयंत जायसवाल, सरिता डिक्सेना, पूनम जायसवाल,भावना जायसवाल, अनिता डिक्सेना, रश्मि डिक्सेना, रंजना डिक्सेना, संगीता जायसवाल,नेहा जायसवाल, प्रभा जायसवाल उपस्थित थे।

Advertisement Carousel