Friday, March 27, 2026
Home गरियाबंद जल संरक्षण , जल के दुरुपयोग व रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगवाने कामगार फाउंडेशन...

जल संरक्षण , जल के दुरुपयोग व रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगवाने कामगार फाउंडेशन ने किया प्रेरित.

गरियाबंद –

ग्राम पंचायत सिवनी ब्लॉक छुरा जिला गरियाबंद में जल गुणवत्ता पखवाड़े के अंतर्गत गत जल संरक्षण, जल के दुरुपयोग को रोकने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को घर घर मे लगवाने हेतु जानकारी प्रदान की गई।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में श्री कतलम जी ई ई के दिशा निर्देश पर, श्री शेख जी एस डी ओ छुरा के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है।

कामगार फाउंडेशन रायपुर के द्वारा छुरा ब्लॉक में सभी गांवों में जल जीवन मिशन की योजनाओं को ग्राम सभा करके, महिलाओं और पुरुषों जल के प्रबंधन करने और दुरुपयोग रोकने हेतु प्रेरित कियाजा रहा है।

श्री प्रेम पाठक जी अध्यक्ष, श्री धीरेन्द्र कश्यप सी ई ओ कामगार फाउंडेशन , महेंद्र कुमार जिला समन्वयक, ग्राम पंचायत सरपंच , पंच और सभी कार्यकर्ता शामिल थे।

Advertisement Carousel