कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज व जलाराम सेवा समिति के तत्वाधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 17 अप्रैल को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। 17 अप्रैल बुधवार को सुबह 10 बजे से श्रीराम धुन और भजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान श्रीराम की महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया गया है।
नारायणपुर के मांझी-चालकी और 'बस्तर पंडुम' विजेताओं ने राष्ट्रपति से की सौजन्य भेंटरायपुर,02 अगस्त 2026बस्तर के घने जंगलों, अनूठी सामाजिक व्यवस्था और समृद्ध जनजातीय...