कोरबा (खटपट न्यूज)। श्री गुजराती समाज व संत श्री जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान जलाराम मंदिर का तीन दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव गुरुवार को पूजन, हवन, पूर्णाहुति व आरती पश्चात महाभंडारा के साथ संपन्न हो गया। तीनों दिवस का कार्यक्रम में श्री जलाराम मंदिर परिसर में हुआ। गुरुवार को मंदिर में सुबह 9 बजे पूजन, हवन व पूर्णाहुति के बाद दोपहर में महाभंडारा हुआ। शाम को रास गरबा के साथ समारोह का समापन हुआ। तीनों दिन की पूजा विधि नागपुर के पंडित कपिल जटाशंकर दवे व आचार्य वृंद के द्वारा कराई गई।
















