Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा जलाराम मंदिर का पाटोत्सव (स्थापना दिवस) 25 नवंबर को, निकलेगी शोभायात्रा

जलाराम मंदिर का पाटोत्सव (स्थापना दिवस) 25 नवंबर को, निकलेगी शोभायात्रा


कोरबा (खटपट न्यूज)। संत श्री जलाराम मंदिर का पाटोत्सव (स्थापना दिवस) 25 नवंबर दिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे मंदिर में विराजमान श्री विग्रहों का अभिषेक पूजन व आरती किया जाएगा। शाम को 3.30 बजे श्री नारायण सा मिल मुड़ापार रमेश भाई पटेल के निवास से जलाराम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात
शाम 5.30 बजे दैनिक पूजा आरती पश्चात सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
रात्रि 8 बजे भंडारा प्रसाद (भोजन) का विवरण किया जाएगा। भंडारा प्रसाद भोजन के दाता रोहित भाई जेठालाल शाह है। जलाराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय भाई चौहान ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने आग्रह किया है।

Advertisement Carousel