Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ जलप्रपात हादसे में 3 शव बरामद,युवती अस्पताल में

जलप्रपात हादसे में 3 शव बरामद,युवती अस्पताल में

0 रोका गया रेस्क्यू,3 लोगों की होना है बरामदगी

रायपुर(खटपट न्यूज़)। रमदहा जलप्रपात में डूबे 7 में से 3 का शव रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। इनमें रत्नेश सिंह (22) पिता योगेंद्र सिंह,जयंत कालोनी थाना जयंत, सिंगरौली (मप्र), हिमांशु सिंह (18) पिता कमलेश सिंह निगाही कालोनी थाना नवानगर,सिंगरौली (मप्र), ऋषभ सिंह (24) अनिल सिंह माजन मोड़ थाना बिधान, सिंगरौली शामिल हैं। सुरेखा सिंह (22) पति ऋषभ सिंह माजन मोड़ सिंगरोली अभी हॉस्पिटल में भर्ती है। 3 लोगों का रेस्क्यू रात होने के कारण बंद कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को रमदहा जलप्रपात में बैकुंठपुर मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के 7 लोग पानी में डूब गए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Advertisement Carousel