Monday, March 23, 2026
Home कोरबा जमात के प्रेसिडेंट ने 5 मस्जिदों में टीकाकरण कराने जारी की थी...

जमात के प्रेसिडेंट ने 5 मस्जिदों में टीकाकरण कराने जारी की थी अपील, प्रशासन ने कहा- किसी भी धार्मिक स्थल पर नहीं होगा कोविड टीकाकरण…..

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को गेरवाघाट सामुदायिक भवन में कोविड टीकाकरण किया गया। यहाँ कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सर्व धर्म के 45 वर्ष से अघिक उम्र के महिला- पुरुष लगभग 60 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई।

मुस्लिम बाहुल्य इस इलाक़े में टीकाकरण को गति देने सभी समाजों के गणमान्य नागरिकों और प्रमुख व्यक्तियों की भी मदद ली गई। समाज के इन प्रतिष्ठित लोगों ने सभी को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया, कोविड वैक्सीन लगवाने के फ़ायदे बताए और उन्हें टीकाकरण केंद्र सामुदायिक भवन तक लाने में भी मदद की।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर समुदाय विशेष के लोगों का टीकाकरण करने जैसे कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। प्रशासन द्वारा सार्वजनिक भवनो या स्वास्थ्य केंद्रो पर ही लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। ऐसे में किसी धार्मिक स्थल पर समुदाय विशेष के लोगों के टीकाकरण की सोशल मीडिया में वायरल खबरों को प्रशासन ने भ्रामक बताया है।
इधर कहा जा रहा है कि किसी धर्म स्थल पर टीकाकरण की जारी अपील को लेकर कोई विवाद/विरोध को टालने के मद्देनजर प्रशासन द्वारा एक सामुदायिक भवन में टीका लगाया गया।

0 जमात अध्यक्ष ने की थी 5 मस्जिदों में टीकाकरण कराने की अपील
बता दें कि दो दिन पहले ही मुस्लिम जमात ने 5 मस्जिदों में टीकाकरण कराने की अपील जारी की थी। इन्तेज़ामिया कमेटी जामा मस्जिद व सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा एरिया ने बताया था कि प्रशासन के सहयोग से 21/05/2021बरोज़ जुमा जामा मस्जिद , मदीना मस्जिद , मुड़ापार मस्जिद , नूरी मस्जिद , आला हज़रत मस्जिद (गेरवा घाट) में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक 45 साल से ज़ियादा उम्र वाले सभी मज़हब के मर्द और औरतों को वैक्सीन लगाया जायेगा। हाजी मो० इख़लाक खॉं अशरफी, प्रेसिडेंट सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा और शहर काजी क़ारी सैय्यद शब्बीर अहमद अशरफी ने यह अपील जारी की थी।

Advertisement Carousel