Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ जब सीएम और मंत्री आते हैं तभी काम क्यों?अधिकारियों की कार्यशैली पर...

जब सीएम और मंत्री आते हैं तभी काम क्यों?अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के मुख्यमंत्री

बलरामपुर (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री ने आज पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का दरबार लगाकर जमीनी स्तर पर होने वाले कार्यों को लेकर तीखी नाराजगी जताई। बैठक में एक बार फिर मुख्यमंत्री ने महिला के गरीबी रेखा कार्ड के मुद्दे पर अफसरों की उनकी जवाबदारी का अहसास कराया। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि इस लापरवाही के लिए क्या कलेक्टर जवाबदार नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री को राशन कार्ड के लिए निर्देश देना पड़ रहा है, इससे खराब बात और क्या हो सकती है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को साफ किया कि जब मुख्यमंत्री या मंत्री का दौरा होता है, तभी काम होता है, ऐसा मैसेज क्यों जाता है। काम हमेशा होना चाहिए, जनता के बीच ये मैसेज जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में अफसरों को ये कहते हुए साफ कर दिया कि अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।

Advertisement Carousel