Tuesday, June 30, 2026
Home कोरबा जब भगवान विष्णु ने चलाई कार,ब्रम्हा-महेश-हनुमान ने की सवारी

जब भगवान विष्णु ने चलाई कार,ब्रम्हा-महेश-हनुमान ने की सवारी

कोरबा(खटपट न्यूज़)। शहर की सड़क पर लोग उस वक्त चौंक पड़े जब एकाएक एक कार की ड्राइविंग सीट पर भगवान को बैठे और कार चलाते देखा। बगल की सीट पर (महेश) भगवान शंकर और पीछे ब्रम्हा जी व हनुमान बैठे दिखे। लोग इनके साथ सेल्फी लेने, फोटो खिंचाने की सोचते रहे पर विष्णु जी ने रफ्तार कम न की।
दरअसल 22 मार्च को हिन्दू क्रांति सेना के द्वारा दिव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बग्घी पर ब्रम्हा-विष्णु-महेश व हनुमान की जीवंत झांकी भी शामिल रही। सीतामणी से निकली शोभयात्रा को कतारबद्ध किया जा रहा था और खराब मौसम के कारण विलम्ब भी होने लगा। जब यात्रा शुरू हुई तो इन्हें रथ पर नजर आना था। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में ये चारों देव् रूप धरे युवा कार में सवार होकर भीड़ से गुजरकर बग्घी तक पहुंचे और यात्रा के समापन तक अपने रथ पर सवार रहे।

Advertisement Carousel