Friday, March 27, 2026
Home कोरबा जन शिक्षण संस्थान कोरबा की त्रिष्या मोहंती कौशलाचार्य अवार्ड से सम्मानित

जन शिक्षण संस्थान कोरबा की त्रिष्या मोहंती कौशलाचार्य अवार्ड से सम्मानित

कोरबा (खटपट न्यूज)। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने कौशलाचार्य समादर 2021 का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा एवं कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्री थे। इस मौके पर राजीव चंद्रशेखर कौशल विकास उद्यमशीलता राज्य मंत्री भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान कोरबा की रिसोर्स पर्सन त्रिष्या मोहंती को ब्यूटी एंड वेलनेस कैटेगरी में कौशलाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। त्रिष्या मोहंती पिछले 10 वर्षों से जन शिक्षण संस्थान कोरबा से जुड़कर क्षेत्र की युवतियों और महिलाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार कर रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी कौशल संसाधन व्यक्तियों को संदेश दिया। जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्किल से खुद को और देश को आत्मनिर्भर बनाना है। आत्मनिर्भर युवा ही आत्मनिर्भर देश का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम का वेबकास्ट प्रसारण के माध्यम से जन शिक्षण संस्थान के अन्य रिसोर्स पर्सन, स्टॉफ व हितग्राहियों के बीच प्रदर्शन किया गया।

Advertisement Carousel