0 बालको थाना में सौन्दर्यकरण, उन्नयन व आगन्तुक कक्ष का लोकार्पण 0 प्रतिभाओं, कर्तव्यों और सहयोग को मिला सम्मान
कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़) । जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बालकोनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा द्वारा बालको प्रबंधन के सहयोग से कराए गए सौंदर्यीकरण , थाना उन्नयन एवं नव निर्मित आगंतुक कक्ष का उद्घाटन किया। एसपी श्री मीणा व एएसपी कीर्तन राठौर ने आगंतुक कक्ष का फीता काटा व भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पित किया।

गुरुवार को आयोजित सादे किंतु गरिमामय कार्यकम में एसपी श्री मीणा ने कहा कि हम पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग पर फोकस कर रहे हैं। थानों को ऐसा बनाया जा रहा है ताकि यहां आने वाली जनता की समस्या हल हो या ना हो लेकिन वह इस संतुष्टि के साथ जाए कि उनकी सुनवाई हुई है। थानों को विकसित करने के साथ सौंदर्यीकरण व सुविधापूर्ण बनाने के साथ ही कार्पोरेट सेक्टर की तरह थानों का कामकाज करने की कोशिश जारी है। हमारे थाने भी विश्व स्तरीय थानों की तरह काम करें, यह प्रयास है। थाने और पुलिसिंग को बेहतर करने के सुझाव भी आमंत्रित हैं। जिले के दूसरे थानों को भी इसी तरह विकसित किया जाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति जनता की चली आ रही सोच और मानसिकता को बदलना है। जनता पुलिस को अपना मित्र समझे। आम जनता के द्वारा पुलिस को दिया जा रहा सहयोग प्रशंसनीय है और भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा रहेगी।

इससे पहले बालको थाना में किये गये उल्लेखनीय कार्य हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस के साथ अपराध नियंत्रण में सहयोग करने वाले बालको के सिक्युरिटी आफिसर व गार्ड, कक्षा 12वीं में जिले की टॉपर छात्रा कु. रश्मि साहू, इंटरनेशनल शूटिंग में मेडल प्राप्त श्रुति यादव को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ नागरिक पीएल सोनी को शाल, श्रीफल व मास्क भेंट किया गया। इनके अलावा सीसीटीवी कैंमरा लगाकर अपराध रोकथाम में सहयोगी महावीर प्रसाद पाण्डेय, भरत लाल साहू , मो. फरीद मेमन, आनंद कमल सिंह, थाना भवन के नवीनीकरण में योगदान पर बालको के अधिकारी अवतार सिंह सहित सहायक प्रबंधक चंदन मिश्रा, जूनियर सुरक्षा अधिकारी अखिलेश गुप्ता, सुपरवाइजर बालको टाउनशिप एसके सिंह, सिविल सुरक्षा गार्ड रविन्द्र सिंह, सिविल फिल्ड ऑफिसर जनक नायक, सुरक्षा गार्ड दिलीप कुमार, तारा शंकर, संजय सिंह, विमल शकिया, हेमंत चन्द्रा, राजकुमार परस्ते, सुनील कुमार बघेल, डॉग हैंडलर सनत कुमार व अभिजीत चौहान को एसपी ने सम्मानित किया।

थाना स्टॉफ एएसआई नीलम केरकेट्टा, गणेश राम महिलांगे, नरेन्द्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संतोष ताण्डी, जोगेन्द्र खुंटे, अजय सिंह ठाकुर, आरक्षक कृष्ण कुमार खरिया, गजेन्द्र पाटले, गौरव चन्द्रा, अजय रत्न कुर्रे, शत्रुहन बंजारे भी सम्मानित हुए।

कार्यक्रम का संचालन डीएसपी मुख्यालय रामगोपाल करियारे ने किया। संपूर्ण आयोजन के लिए थाना प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक ने सराहा। अंत में बालको थाना की ओर से पुलिस अधीक्षक, एएसपी व डीएसपी मुख्यालय को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।















