Monday, March 23, 2026
Home कोरबा जनता के आशीर्वाद से जनहित की मांगों को करेंगे पूरा : लखन

जनता के आशीर्वाद से जनहित की मांगों को करेंगे पूरा : लखन

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा के साथ गली-गली जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद ले रहे हैं। उनके साथ पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा, सत्येंद्र दुबे, शिव बालक सिंह सहित अनेकों लोगों ने भाजपा के पक्ष में जन समर्थन प्राप्त किया।
जनसंपर्क यात्रा आज बालको के दैहानपारा, डुगुपारा, भदरापारा पहूंची जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। श्री देवांगन ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी गरीब कल्याण योजनाओं एवं उपलब्धियों को लोगों को बताया तथा प्रदेश में कांग्रेस के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को जनता के बीच में रखा। इस दौरान लोगों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा अपनी मांग रखी। भाजपा के प्रत्याशी लखन देवांगन ने कहा जब मैं महापौर था तो निश्चित तौर पर एक-एक वार्डों में सीसी रोड, प्रमुख सडक़ों का निर्माण नाली निर्माण सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट, बिजली पानी की समुचित व्यवस्था देने का काम किया। कोरबा में कांग्रेस ने खुलेआम भ्रष्टाचार कर कोरबा की जनता को भरपूर लूटा। चुनाव के समय झूठे प्रलोभन देकर 5 साल लूटने वाले लोगों को अब जनता सबक सिखाएगी। कोरबा की जनता कांग्रेस के इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।

Advertisement Carousel