Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized जनता की चिंता छोड़ असम की जोड़-तोड़ में लगे हैं सीएम :...

जनता की चिंता छोड़ असम की जोड़-तोड़ में लगे हैं सीएम : सत्येंद्र


कोरबा(खटपट न्यूज़)। एक तरफ पूरे प्रदेश में करोना महामारी के कारण 20 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है, अस्पतालों में बेड व अन्य दवाईयों की कमी से प्रदेश की जनता को सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना जाँच में 10 में से 4 लोग पाजिटिव मिल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव ने जारी अपने बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता की चिंता छोड़कर असम की जोड़-तोड़ में लगे हैं। श्री यादव ने कहा है कि पूर्व में हुये बैठक में छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर, केंद्र द्वारा मिले वेंटिलेटर के ठीक से काम नहीं करने व रेमडेसिविर इंजेक्शन की भी कमी की बात स्वीकारी गई थी। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया था के हवाई मार्ग के साथ रेल मार्ग से दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य है। सीएम भूपेश बघेल ने अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की 72 घंटे के भीतर की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य करने की बात की थी पर असम से लाये गये प्रत्याशियों का अभी तक आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की पुष्टि कांग्रेस द्वारा नहीं की गयी है, जिससे साफ पता चलता है कि प्रदेश सरकार को प्रदेश की जनता की कोई चिंता नहीं है। वह असम में जोड़-तोड़ करने में व्यस्त है। ऐसे हालत में प्रदेश सरकार को असम पर ज्यादा फोकस न करते हुये अपना पूरा ध्यान प्रदेश की जनता के लिए लगाना चाहिए। बेड, वेंटिलेटर व रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से सीधे बात करनी चाहिए।

Advertisement Carousel