Sunday, March 22, 2026
Home Uncategorized जंगली फैमिली हेल्प फाउंडेशन के प्रयासों से लौटी बुजुर्ग के आंखों की...

जंगली फैमिली हेल्प फाउंडेशन के प्रयासों से लौटी बुजुर्ग के आंखों की रोशनी…

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जंगली फैमिली हेल्प फाउंडेशन ने करोना काल से ही असहाय लोगों की मदद का बीड़ा उठाया है। करोना काल में प्रतिदिन हजारों लोगों के पेट की भूख भी मिटाई हैं। सेवा की कड़ी में अब एक बुजुर्ग के आखों की रौशनी लौटाने में अहम भूमिका निभाई है।
एसईसीएल मुड़ापार के कुष्ठ आश्रम के बुजुर्ग जिनका नाम चमार सिंह 56 वर्ष के आंखों की रोशनी कम होने से दिखाई नहीं दे रहा था। उनको रोजमर्रा की जिंदगी में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही जंगली फैमिली हेल्प फाउंडेशन के सदस्यों को पता चला तो उन्होंने तत्काल मदद के लिए हाथ बढ़ाए और आंखों का सफल ऑपरेशन भी कराया।ऑपरेशन सफल रहा और उनकी आंखों की रोशनी वापस लौट आई। चमार सिंह और कुष्ठ आश्रम परिवार के द्वारा कोरबा जंगली फैमिली के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस आपरेशन में विशेष रूप से दानी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. रामकिशोर , युवा संस्था से मनीष, एडवोकेट संजय शाह, फिरोज अहमद सहित जंगली फैमिली के सभी सदस्यों और दानदाताओं का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

Advertisement Carousel