
किसानों के जीवन पर आधारित है यह फिल्म :- एक्ट्रेस सानिया कंबोज
रायपुर | छाॅलीवुड के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर जल्द आप सभी नजदीकी सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर आ रहा है | इस फिल्म के निर्माता हैं मनोज खरे एवं हेमलाल चतुर्वेदी, सलीम खान कृत काहे के चिंता है “कका जिंदा है ” | यह फिल्म छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन एवं छत्तीसगढ़ के मुखिया पर आधारित है | इस फिल्म का पहला गाना मया होगे ना 2 जुलाई को YR Films CG के यूट्यूब चैनल पर आने वाला है | इस फिल्म में मुख्य अभिनेता हैं पवन गांधी एवं मुख्य अभिनेत्री के तौर पर सानिया कंबोज नजर आएंगी | इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है जल्द ही रिलीजिंग डेट का अनाउंसमेंट करने की बात सलीम खान ने कही |
मीडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री सानिया कंबोज ने बताया कि इस फिल्म से उन्हे बहुत उम्मीद है, बस जनता के आशीर्वाद की आवश्यकता है













