
रायपुर (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार और भाजपा नेता पद्मश्री अनुज शर्मा सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो सक्ती से रायपुर लौट रहे थे कि उनकी गाड़ी का दो टायर ब्लास्ट हो गया। टायर ब्लास्ट होने की वजह गाड़ी अनियंत्रित हो गयी। घटना को लेकर अनुज शर्मा ने बताया कि वो सुरक्षित हैं, हालांकि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने की स्थिति में आ गयी थी लेकिन संयोग से ऐसा नहीं हुआ। वे सक्ती में पार्टी द्वारा आयोजित मतदाता सम्मेलन में शामिल होकर लौट रहे थे। कि बिलासपुर और अकलतरा के बीच हादसा हो गया।















