Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा छत्तीसगढ़ में 4563 नए संक्रमितों के साथ बेकाबू हो रहा कोरोना, कोरबा...

छत्तीसगढ़ में 4563 नए संक्रमितों के साथ बेकाबू हो रहा कोरोना, कोरबा के नगर निगम क्षेत्र में भी बढ़ रहे संक्रमित, बुधवार को मिले 76 मामले

कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना की रफ्तार कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को जहां प्रदेश भर से कुल 4563 संक्रमित दर्ज हुए हैं वहीं 28 मौतों ने लोगों में दहशत बढ़ा दी है। रायपुर और दुर्ग इन दिनों कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हैं। कोरबा जिला भी इससे अछूता नहीं है। यहां इस साल प्रारंभिक दौर में ही कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जहां 108 संक्रमित पाए गए, वहीं बुधवार को 76 संक्रमितों के साथ कुछ कमी दर्ज की गई। कोरबा विकासखंड के शहरी इलाके ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो बुधवार की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक करतला ब्लाक से 4, कटघोरा ब्लॉक की ग्रामीण क्षेत्र से 9 व शहरी क्षेत्र से 12, कोरबा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 2 जबकि शहरी क्षेत्र से सर्वाधिक 43 संक्रमित मिले हैं। इसी तरह पाली ब्लॉक में 4 व पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक में 2 संक्रमित पाए गए हैं। जिले भर की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों में सबसे कम उम्र का 2 वर्षीय बालक भी शामिल है।

Advertisement Carousel