Friday, March 27, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़ में 150 सीट का नया व रायपुर का तीसरा मेडिकल कॉलेज...

छत्तीसगढ़ में 150 सीट का नया व रायपुर का तीसरा मेडिकल कॉलेज जल्द होगा शुरू

रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र एवं श्री बालाजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के डाइरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक एवं पूरी टीम के अथक प्रयास से छत्तीसगढ़ का नया 150 बेड का मेडिकल कॉलेज शुरू होने जा रहा है।


खास बात यह है कि प्रथम प्रयास में ही मान्यता मिली एवं छत्तीसगढ़िया डॉक्टर डॉ देवेंद्र नायक के द्वारा छत्तीसगढ़ एवं देश वासियों को नई सौगात मिल रही है। डॉ देवेंद्र नायक से हुई मुलाकात में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह CMC वेल्लोर की तरह देश भर में सस्ता एवं अच्छे ईलाज के लिए जाना जाएगा, हर जरूरतमंद को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा कम खर्च में मिले ये हमारा लक्ष्य है, हमारा ध्येय वाक्य ही यही है- “संकल्प समर्पित सेवा का” उसे ही सदैव आत्मसात किया जो हमेशा जारी रहेगी। इस अवसर पर चरामेति परिवार सतत सहयोगी डॉ कुलदीप सिंह छाबड़ा, डॉ बीरेंद्र पटेल, डॉ शुभम अवस्थी, डॉ राम पुकर पतर, बी एस प्रभाकर एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel