
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में बुधवार को 10310 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। रायपुर में 3302 पाजिटिव मिले हैं, जिनमें प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर भी हैं। संक्रमित होने के बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने तथा फिजिकल दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है।
इसी के साथ प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की दर 15 प्रतिशत के पार हो गई है। सितंबर में पहली लहर के पीक पर एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हजार थी। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 53 लोगों की जान गई है, जिनमें 27 राजधानी के भी हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 58 हजार से अधिक है। यह दोनों कोरोना लहरों का सर्वाधिक अांकड़ा है। इस साल की शुरुआत में प्रदेश में 11 हजार एक्टिव मरीज थे। ये केवल चार माह में ही बढ़कर 55 हजार के पार पहुंच गए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज फिलहाल दुर्ग जिले में हैं, जहां इनकी संख्या 15 हजार के पार है। प्रदेश में 3 जिलों सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर को छोड़कर 25 जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से अधिक है।
- प्रदेश में 10310 केस, 53 मौतें
- रायपुर में 3,302 केस, 27 मौतें
- दुर्ग में 1664 केस, 06 मौतें
जगह कम पड़ी तो पार्किंग में किया गया अंतिम संस्कार
भिलाई के रामनगर मुक्तिधाम में बुधवार को 70 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें 42 कोरोना पॉजिटिव थे। 4 शव दूसरे जिलों के थे। हालत यह थी कि श्मशान गृह में जगह नहीं थी तो पार्किंग में भी शव जलाने का प्रबंधन किया गया।
आज हो सकते हैं 4 लाख केस
- दिल्ली (5506) से करीब दोगुना
- आंध्र प्रदेश (2331), पश्चिम बंगाल (2390), हरियाणा (2366), राजस्थान (2801) तेलंगाना (1914) राज्यों से करीब पांच गुना केस
- आबादी में बड़े यूपी (6002) से 4 हजार से अधिक
- मध्यप्रदेश (4043) से 6 हजार से अधिक केस
- 80 हजार के आंकड़े को छू लेगा रायपुर।
- एक्टिव मरीज 58 हजार पार (15 प्रतिशत)















