छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का पत्रकार सम्मेलन व दीपावली मिलन संपन्न

कोरबा-करतला (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन करतला इकाई के द्वारा चुहरी बरपाली में पत्रकार सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकार शामिल हुए थे जिसमें वनभोज के बाद संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाने की कवायद की गई। कार्यक्रम में पत्रकारों ने विभिन्न समस्याओं पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द लागू करवाने से लेकर पत्रकारों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की गई है। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन कोरबा जिलाध्यक्ष रमेश राठौर ने पत्रकार साथियों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने की बात कही। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन करतला इकाई के अध्यक्ष लखन गोस्वामी ने कार्यक्रम में आये सभी पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन कार्यो में योगदान देने की अपील की है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के संरक्षक प्रदीप महतो, उपाध्यक्ष निमेश कुमार राठौर, सचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महेन्द्र गिरी गोस्वामी, फिरतन विश्वकर्मा, संतोष सागर, दुलीचंद धीवर, मदन दास महंत, सत्यनारायण अग्रवाल, सुखदेव कैवर्त, कलेश देवांगन, बसंत सिंह,सुशील सारथी, अजय कंवर सहित अन्य पत्रकारों का विशेष योगदान रहा।

Advertisement Carousel