Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: अलाव बनी चिता, किसान दम्पति जिंदा जले, गांव में शोक

छत्तीसगढ़: अलाव बनी चिता, किसान दम्पति जिंदा जले, गांव में शोक


बलरामपुर। किसान पति-पत्नी के लिए ठंड से बचने का सहारा बनी अलाव ही चिता बन गई। दम्पत्ति की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी खेत में ही जल गई जबकि पति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है।

प्रतीकात्मक चित्र


मामला सामरी थाना क्षेत्र का है। जमीरापाट गांव के निवासी किसान मरियानुस बड़ा 57 वर्ष, पत्नी विजय बड़ा 55 वर्ष किसान थे वे पूरा परिवार किसान है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मरियानुस और उसकी पत्नी खलिहान में धान की रखवाली करने गए थे। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड की वजह से किसान दंपति अलाव जलाकर सो गए। कुछ देर बाद खलिहान में आग लग गई और वहां रखे फसल को चपेट में ले लिया। जब घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को मिली तब आनन-फानन में सभी मौके पर पहुंचे। मरियानुस का बेटा अरविंद वहां पहुंचा लेकिन तब तक पत्नी विजय की मौत हो चुकी थी वहीं मरियानुस गंभीर रूप से झुलस गया था। ग्रामीणों की मदद से मरियानुस को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में मरियानुस की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

​​​​​

Advertisement Carousel