Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : 56 अफसरों के प्रमोशन के साथ ट्रांसफर आर्डर जारी, करीब...

छत्तीसगढ़ : 56 अफसरों के प्रमोशन के साथ ट्रांसफर आर्डर जारी, करीब 5 दर्जन तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर…कईयों को जनपद पंचायत सीईओ बनाया गया…. देखें पूरी लिस्ट…….



रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ सरकार ने आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों का प्रमोशन लिस्ट जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक 56 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टरों को नई पोस्टिंग के साथ नए जिलों का कमान भी सौंपा गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है।

वहीं अतुल विश्वकर्मा, (रा.प्र.से. पी-2016). क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुर्ग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त डिप्टी कलेक्टर, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है। उक्त पदस्थापना हेतु समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतदद्वारा निम्नलिखित अधीक्षक/ तहसीलदारों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 में पदोन्नत करते हुए उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक नीचे दर्शित तालिका में उनके नाम के सम्मुख कॉलम नंबर (4) में दर्शाये अनुसार पदस्थ करता है।

उपरोक्त पदोन्नतियां दो वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए होगी तथा पदोन्नत अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्ते) नियम, 1975 के प्रावधानों के अंतर्गत शासित होगी। उक्त आदेश माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में दायर याचिका WP (PIL) NO. 91/2019, S. Santosh Kumar Vs. State of Chhattisgarh & Other’s में पारित अंतिम आदेश के अध्याधीन होगी।

Advertisement Carousel