छत्तीसगढ़ महतारी का ऐसा अपमान…जहां बनाया वहां बार-बार लगेगा पैर

0 भाजपा का परिवर्तन रथ कांग्रेस के निशाने पर

रायपुर(खटपट न्यूज़) कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जशपुर से भाजपा की तथाकथित परिवर्तन यात्रा को रवाना किया। इस यात्रा के लिये बनाये गये परिवर्तन रथ में छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र सीढ़ी के नीचे लगाया था जिस पर लोग चढ़कर रथ के ऊपर जायेंगे, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र को रौंदते हुये लोग भाजपा के परिवर्तन रथ पर चढ़ेंगे। यह भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता को बढ़ावा देने के प्रयासों तथा छत्तीसगढ़ महतारी के वैभव को देश दुनिया में प्रचारित करने के बाद अपना राजनैतिक वजूद बचाने के लिये भाजपा ने अपने मंच और कार्यक्रमों में दिखावे के लिये छत्तीसगढ़ महतारी का चित्र लगाना भले शुरू कर दिया लेकिन भाजपा के दिल में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ महतारी के लिये सम्मान का भाव नहीं आया है।
15 सालों तक छत्तीसगढ़ की अस्मिता तीज-त्योहार, खान-पान यहां तक की माता कौशल्या और भगवान राम को भूला देने वाली भाजपा कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ की परंपराओं को मानने का दिखावा तो कर रही लेकिन छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति उसका दुराव अभी खत्म नहीं है।

0 फूंका नड्डा का पुतला : दूसरी तरफ़ छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुतला दहन किया।

Advertisement Carousel