Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : पूर्व सीएम का फर्जी एकाउंट बनाकर पैसे की मांग, डॉ....

छत्तीसगढ़ : पूर्व सीएम का फर्जी एकाउंट बनाकर पैसे की मांग, डॉ. रमन सिंह ने कहा-जालसाजों से रहे सावधान

रायपुर (खटपट न्यूज)। सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। ताजा मामला रायपुर से सामने आया है। यहां साइबर ठग ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पैसे की मांग कर रहा है।
मामला सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ऐसे ठगों से बचने की अपील की है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने फेसबुक पेज पर साझा की है। कहा कि किसी ने उनका फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है और लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है, फेसबुक पर मेरे नाम से एक फेक प्रोफाइल बनाकर प्रदेशवासियों को आर्थिक लेन-देन के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि ऐसे किसी भी संदेश के छलावे में न आएं और आनलाइन ठगी से बचें। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में इससे पहले भी छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और आइएएस-आइपीएस अफसरों का फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी का मामले सामने आ चुके हैं। इसे लेकर पहले भी रायपुर के पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज है।

Advertisement Carousel