Monday, March 23, 2026
Home रायपुर छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का रायपुर में जोरदार स्वागत….

छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का रायपुर में जोरदार स्वागत….

रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन दिल्ली से सोमवार को रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर इनका भव्य स्वागत किया गया । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर समेत संगठन के बड़े नेताओं ने दोनों ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद यहां से पूरे दमखम के साथ रैली की शक्ल में नेताओं का काफिला माना स्थित भारतीय जनता पार्टी के नए दफ्तर पहुंचा जहां अब बैठकें हो रही हैं।

छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद डी पुरंदेश्वरी का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। रायपुर में अलग-अलग बैठकें होनी हैं जिनमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष , कोर ग्रुप, मोर्चा प्रकोष्ठ, विधायक सांसद, पूर्व प्रत्याशी, अध्यक्ष एवं महामंत्री स्तर की बैठकें होंगी।

दौरा है काफी अहम
छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का यह द्वारा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि पहली बार वह छत्तीसगढ़ आई है लिहाजा अभी बैठक के शुरुआती हिस्से में सभी पदाधिकारियों से परिचय हुआ। राष्ट्रीय नेतृत्व किस तरीके के कार्यक्रम चाह रहा है इसकी जानकारी डी पुरंदेश्वरी ने दी और आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ प्रवास होना होना तय है उस कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई ।

विपक्ष की भूमिका पर भी चर्चा

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के रूप में है और मौजूदा सरकार लगभग आधा कार्यकाल पूरा करने की ओर है। ऐसे में आने वाले चुनावों को लेकर और किस तरह की रणनीति विपक्ष की होगी इस पर भी चर्चा की जा रही है । 3 साल के विपक्ष के कामकाज का खाका भी खींचा जा रहा है। और हार के बाद भारतीय जनता पार्टी की क्या स्थिति रही इस पर भी वरिष्ठ नेता मंत्रणा कर रहे हैं । कई नियुक्तियां भी संगठन में बची है मुमकिन है कि प्रदेश प्रभारी की ध्यान में इन बातों को भी लाया जा सकता है । बहरहाल बैठकें जारी है ।

Advertisement Carousel