Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की दो बहादुर बेटियां छाया और जम्बाबत्ती होंगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ की दो बहादुर बेटियां छाया और जम्बाबत्ती होंगी सम्मानित

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके बच्चियों को उनके साहस और सूझबूझ के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

रायपुर,(खटपट न्यूज़)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रदेश की दो बहादुर बेटियों महासमुुंद जिले की कुमारी छाया विश्वकर्मा और कांकेर जिले की कुमारी जम्बाबत्ती भुआर्य को सम्मानित किया जाएगा।

राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके दोनों बच्चियों को सम्मानित करेंगी। इन बच्चियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर साहस का परिचय देते हुए अपनी सूझबूझ से दूसरों की जान बचाई है। बच्चों को पुरस्कार में नगद राशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाएगा।

Advertisement Carousel