छत्तीसगढ़ कलरिपयट्टू टीम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने किया सम्मानित


26.4 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।
सर्वाधिक 14.40 लाख रुपये कोरबा के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल हेतु एवं 1.5 लाख रुपये खेलो इंडिया यूथ गेम्स हेतु प्राप्त हुआ।

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 37 वीं राष्ट्रीय खेल, गोवा 2023-24 एवं 38 वीं राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड 2025 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान समारोह मुख्यमंत्री निवास में 21 मार्च 2025 को आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले कलरिपयट्टू खेल से पदक प्राप्त खिलाड़ियों को 26.4 लाख रुपये पुरस्कार राशि का वितरण माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा के हाथों से किया गया।

जिसमे 37वीं राष्ट्रीय खेल से एकल खेल में

  1. मिशा सिंधु – स्वर्ण पदक(फाइट) – 4 लाख रुपये
  2. नावेल कुमार साहू – रजत पदक (हाई किक) – 3.20 लाख रुपये
  3. रिशा नैन – कांस्य पदक(फाइट) – 2.40लाख रुपये
  4. खिलेश्वरी साहू – कांस्य पदक(हाई किक) – 2.40 लाख रुपये
  5. विनय यादव – कांस्य पदक (फाइट) – 2.40 लाख रुपये

टीम खेल में

  1. मिशा सिंधु एवं रिशा नैन – कांस्य पदक (डंडा फाइट) – 2.40 लाख रुपये
  2. हंसा साहू एवं दिव्या अग्रवाल – कांस्य पदक (तलवार और तलवार) – 2.40 लाख रुपये
  3. त्रिवेणी एवं देमेश्वरी साहू – कांस्य पदक 2.40 (तलवार और ढाल) – लाख रुपये
    4.मिलन सिंह मरई एवं गगन सोनी – कांस्य पदक 2.40 (फ्लेक्सिबल तलवार एवं ढाल) – लाख रुपये
  4. पीयूष विश्वकर्मा एवं हर्ष वैष्णव – कांस्य पदक 2.40 (डंडा फाइट) – लाख रुपये

कलरिपयट्टू खेल को 38वीं राष्ट्रीय खेल में डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया था जिस कारण पदक प्राप्त खिलाड़ियों केवल सम्मान किया गया पुरस्कार राशि वितरित नही की गई।

  1. मिशा सिंधु – स्वर्ण पदक(फाइट)
  2. विवेक सिंह – स्वर्ण पदक(हाई किक)
  3. रिशा नैन – कांस्य पदक(फाइट)
  4. अनिता – कांस्य पदक (हाई किक)

छत्तीसगढ़ कलरिपयट्टू संघ के महासचिव एवं टीम प्रशिक्षक कमलेश देवांगन ने बताया की यह सम्मान समारोह सभी खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार करेंगा। 38 वीं राष्ट्रीय खेल के खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि नही दी गयी हैं जिस प्रकार मिनी गोल्फ के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु खेल विभाग ने मेडल टेली में न होते हुए भी पुरस्कार दिया है उसी अनुसार कलरिपयट्टू खिलाड़ियों को भी राशि प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री महोदय एवं खेल मंत्री जी से राशि प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया है।

सभी खिलाड़ियों को रवि भगत अध्यक्ष प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा, राज्य संघ अध्यक्ष लखन कुमार साहू , रायपुर जिला कलरिपयट्टू संघ अध्यक्ष अनीस मेमन, सचिव अमन यादव, कोरबा जिला ओलिम्पिक संघ सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनु पटेल सहायक क्रीड़ा अधिकारी रामकृपाल साहू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Advertisement Carousel