छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की कोरबा जिला इकाई के जगदीश बने संयोजक

कोरबा, 05 सितंबर (देशबन्धु)। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की बैठक में सर्वसम्मति से कोरबा जिला अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन का संयोजक जगदीश खरे को नियुक्त किया गया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन रायपुर, रोहित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष छग प्रदेश लिपिक संघ रायपुर एवं ओपी शर्मा प्रांत अध्यक्ष छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रायपुर,अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संरक्षक एसके द्विवेदी, जेपी कोसले प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस एवं तरुण राठौर अध्यक्ष शिक्षक संघ, प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक, एम एल यादव अध्यक्ष शिक्षक कांग्रेस, जेपी करपे अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ, विपिन यादव, अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ, राजेंद्र मिश्रा जिला सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ, टीआर कुर्रे उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय कर्मचारी संघ, यूआर महिलांगे अध्यक्ष जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल, आरपी खांडे महासचिव सिस्टा एसईसीएल कोरबा, मान सिंह राठौर, वीके कसेर, एसके वस्त्रकार, एमडी महंत, एचएस अघरिया, घनश्याम जाटवर प्राचार्य एवं तहसील अध्यक्ष पीपीएस राठौर करतला, वीके राजपूत तहसील अध्यक्ष पाली एवं दिनेश सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक संघ आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel