Wednesday, April 1, 2026
Home कोरबा छग में 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी, कोरबा निगम आयुक्त...

छग में 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी, कोरबा निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई का बस्तर तबादला

कोरबा (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें दो जिलों कलेक्टर भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश के अनुसार रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। सूजरपुर कलेक्टर रोहित व्यास का जशपुर तबादला कर दिया गया है, उन्हें सीएम के गृह जिले का कलेक्टर बनाया गया है। दूसरी तरफ इस तबादला आदेश के बाद अब कोरबा जिला में निगम आयुक्त की भी कुर्सी खाली हो जाएगी। इसके पहले जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर शासन ने नई पदस्थापना नहीं दी है प्रभारी सीईओ के तौर पर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई प्रभार संभाल रही थीं। निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई का मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर के पद पर तबादला किया गया है। अब निगम आयुक्त का भी तबादला कर दिए जाने से और उनके स्थान पर नई पदस्थापना नहीं होने से जिला सीईओ व निगम आयुक्त की कुर्सी खाली हो जाएगी।

Advertisement Carousel