Friday, April 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ छग:पूर्व गृहमंत्री ननकीराम के घर चोरी,विधायक कालोनी में वारदात

छग:पूर्व गृहमंत्री ननकीराम के घर चोरी,विधायक कालोनी में वारदात

रायपुर(खटपट न्यूज़) । छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और कोरबा जिले से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ननकी राम कंवर के घर से चोरी हो गई। राजधानी रायपुर स्थित उनके घर से 80 हजार रुपये कीमत का सैमसंग टीवी अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर विधायक कालोनी स्थित मकान नंबर एचडीडी 45 के किचन का दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसे और टीवी ले भागे। टीवी कीमत 80 हजार रुपए बताई गई है। घटना की रिपोर्ट उदया सोसायटी टाटीबंध निवासी सुनील अग्रवाल ने मंगलवार शाम को दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement Carousel