Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा छग:ननकीराम की नोटिस को मजाक समझा,15 सितंबर तक का अल्टीमेटम

छग:ननकीराम की नोटिस को मजाक समझा,15 सितंबर तक का अल्टीमेटम

कोरबा(खटपट न्यूज़)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंतोरा-हाटी मार्ग एवं बरपाली-तुमान मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 1977-78 में किए गए भूमि अधिग्रहण भूमि का मुआवजा दिलाने रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने प्रदेश के गृह, जेल,लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू को पत्र लिखा है। श्री कंवर ने मुआवजा नहीं दिलाने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व ग्रामीणों द्वारा उरगा चौक में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

विधायक ननकीराम कंवर ने कहा है कि उनके द्वारा दो बार भूख हड़ताल करने का नोटिस देने के बाद भी इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। शासन-प्रशासन ने नोटिस को मजाक समझ लिया है। गरीब किसान किस आर्थिक समस्या का सामना कर रहा है, यह आप लोगों की समझ से बाहर है। प्रशासन मनमानी में लगा हुआ है, मुआवजा देना उचित नहीं समझ रहा है। श्री कंवर ने कहा कि 15 सितंबर तक मुआवजा नहीं दिया गया तो उरगा चौक में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व ग्रामीणों द्वारा चौक में चक्काजाम अनिश्चितकाल तक कर दिया जाएगा। इसके संपूर्ण जवाबदार विभाग के अधिकारी व कलेक्टर होंगे। श्री कंवर ने पत्र की प्रति कलेक्टर, पीडब्ल्यूडी , पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित की है।

Advertisement Carousel