Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा छग:आसमानी कहर से बालिका सहित 3 की मौत,CM ने गहरा दुःख जताया

छग:आसमानी कहर से बालिका सहित 3 की मौत,CM ने गहरा दुःख जताया

रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरूष और 12 वर्ष की बालिका शामिल हैं। घटना में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में प्रभावित लोगों के बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आकाशीय बिजली की घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए है।
तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में कुल 10 लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से प्रभावित सात लोगों का इलाज बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ हॉस्पिटल में किया जा रहा है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी उपचारत 7 लोगों की हालत खतरे से बाहर हैं।

Advertisement Carousel