Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा चोर से अपील:कृपया बार-बार ताला तोड़कर परेशान ना करें,यह भी लिखा..

चोर से अपील:कृपया बार-बार ताला तोड़कर परेशान ना करें,यह भी लिखा..

दुकान का बार-बार ताला टूटने से परेशान सैलून संचालक ने चोरों के नाम सूचना लिखकर चस्पा कर दिया है। यह सूचना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

कोरबा(खटपट न्यूज़)। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम बरपाली निवासी राजकुमार श्रीवास बस स्टैंड बरपाली में सैलून दुकान का संचालन करता है। उसकी दुकान का ताला विगत डेढ़ साल में 3-4 बार तोड़ा जा चुका है। चोरों को पहली बार दुकान से 1500 रुपए मिला। इसके बाद से राजकुमार अपना सारा सामान तथा दिन भर की कमाई अपने साथ घर ले जाता है परंतु फिर भी उसकी दुकान का ताला बार-बार तोड़ दिया जाता है जबकि चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगता। राजकुमार श्रीवास बार-बार ताला टूटने की घटना से इतना परेशान हो गया कि उसने अपनी दुकान के दरवाजे पर ताला तोड़ने वाले चोरों के लिए सूचना चस्पा कर दी है। उसके द्वारा लिखा गया है कि मैं अपनी दुकान का सारा सामान और अपनी मेहनत की सारी कमाई घर ले जाता हूं कृपया बार-बार ताला तोड़कर परेशान ना करें। राजकुमार श्रीवास ने चोरों से उम्मीद भी जताई है कि अब उसकी दुकान का ताला नहीं टूटेगा।

सैलून संचालक का कहना है कि दो बार उरगा थाना में ताला टूटने की सूचना दे चुका है जिसकी उसको पावती भी नहीं मिली और ना ही कोई कार्यवाही हुई तो अब किस पर भरोसा करे इसीलिए चोरों को यह कागज चस्पा करके बता दिया है कि दुकान में अब ना कोई सामान पड़ा रहता है और ना ही धनराशि। अब देखने वाली बात होगी कि बार-बार ताला तोड़ने वाले चोर पर इस सूचना का कितना असर होता है, क्या सूचना पर भरोसा किया जाएगा या फिर से ताला टूटेगा…?


00 सत्या पाल 00 (7999281136)

Advertisement Carousel