Monday, March 23, 2026
Home कोरबा चोरी की बिजली से मैरिज गार्डन में रौशनी, विद्युत विभाग की दबिश….

चोरी की बिजली से मैरिज गार्डन में रौशनी, विद्युत विभाग की दबिश….


कोरबा (खटपट न्यूज)। टीपी नगर के होटल ब्लू डायमंड के स्वर्ण सेलिब्रेशन मैरिज गार्डन में चोरी की बिजली से रौशनी कर आयोजन किया जा रहा था। शिकायत पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने दबिश देकर यह चोरी पकड़ी है।

राज्य विद्युत वितरण के तुलसीनगर जोन के अधिकारियों को देर शाम सूचना मिली थी कि होटल ब्लू डायमंड के द्वारा संचालित स्वर्ण सेलिब्रेशन मैरिज गार्डन में चोरी की बिजली का उपयोग हो रहा है। लालूराम कालोनी जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे स्थित ट्रांसफार्मर से सीधे तार खींचकर लोडिंग ली गई थी। सूचना के बाद तुलसीनगर जोन प्रभारी टीआर कोसरिया विद्युत कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक पड़ताल व पूछताछ के बाद अवैध रूप से खींचे गए विद्युत तार को जब्त किया। अधीक्षण अभियंता पीव्ही संजीव ने बताया कि इस मामले में विद्युत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement Carousel