चॉइस सेंटर के आड़ में टिकट की दलाली, युवक गिरफ्तार

9 रिजर्वेशन टिकट, 4 चालू टिकट और 5 पुराना टिकट जब्त

कोरबा (खटपट न्यूज)। रेलवे पुलिस बल ने दर्री जमनीपाली निवासी आशिफ शेख नामक 27 वर्षीय युवक को टिकट दलाली के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूनिक ऑनलाइन और चॉइस सेंटर नामक दुकान चलाया करता है। इसने बोर्ड लगा रखा है जिसमें तमाम सुविधाओं के साथ रेलवे रिजर्वेशन करने का भी उल्लेख है।
आरोपी के पास से 9 रिजर्वेशन टिकट, 4 चालू टिकट और 5 पुराना टिकट जब्त किया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर, लैपटॉप और मॉनिटर भी जब्त किए गए हैं। रेलवे पुलिस के अनुसार आरोपी पर्सनल यूजर आईडी के जरिए टिकट बनाया करता था। उसके खिलाफ धारा 143 के तहत कार्रवाई की गई है।

0 रेलवे टिकट की दलाली की सूचना

बताया जा रहा है कि आरपीएफ को काफी लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि दर्री जलगांव चौक के पास यूनिक ऑनलाइन और चॉइस सेंटर चलता है जहां रेलवे टिकट की दलाली की जाती है। इसके साथ ही पर्सनल यूजर आईडी के जरिए टिकट तैयार कर लोगों को अधिक दाम पर भेजता है।

Advertisement Carousel