
कोरबा (खटपट न्यूज)। आदिशक्ति मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार में इस वर्ष आस्था के सर्वमनोकामना ज्योति कलश का प्रज्वलन भक्तों के द्वारा नहीं कराया जा सकेगा। इसके लिए विगत वर्षों की तरह इस वर्ष कोई रसीद नहीं काटी जा रही है। श्री आदिशक्ति मां महिषासुर मर्दिनी धार्मिक एवं जन कल्याण न्यास चैतुरगढ़ (लाफा) के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि चैतुरगढ़ मंदिर तक पहुंच मार्ग हेतु रैम्प के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस वर्ष चैत्र बासंती नवरात्रि पर आमजनों हेतु मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन नहीं किया गया है किंतु सावधानीपूर्वक माता के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर तक पहुंच मार्ग रैम्प के क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी सामान नहीं पहुंच पा रहा है जिससे ज्योति कलश तथा भंडारा का आयोजन नहीं किया जा रहा है तथा ज्योति कलश की रसीद भी नहीं काटी जा रही है। न्यास ने आमजनों से अपील की है कि अगर कोई ज्योति कलश प्रज्वलन की रसीद काट रहा है तो वह पूर्ण रूप से अवैध होगा। मनोकामना ज्योति कलश इस वर्ष नहीं जलेगा इसलिए सावधानी रखें।
















