Tuesday, March 3, 2026
Home कोरबा चेम्बर ऑफ कामर्स के योगेश जैन पुनः अध्यक्ष बने, नरेन्द्र महामंत्री व...

चेम्बर ऑफ कामर्स के योगेश जैन पुनः अध्यक्ष बने, नरेन्द्र महामंत्री व ओमप्रकाश कोषाध्यक्ष निर्वाचित


कोरबा (खटपट न्यूज)। शहर के व्यापारियों ने दूसरी बार चेम्बर ऑफ कामर्स जैसी संस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा व्यवसायी योगेश जैन को दी है। वे चेम्बर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इससे पहले के चुनाव में सर्वानुमति से योगेश को अध्यक्ष चुना गया था। वर्ष 2025 में नरेन्द्र अग्रवाल महामंत्री और ओमप्रकाश कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।


चेम्बर के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला था। दूसरी बार इस पद के दावेदार योगेश जैन को 574, गजानन्द को 510 और विनोद अग्रवाल को 66 वोट मिले। 28 वोट रिजेक्ट हुए हैं। महामंत्री पद के लिए सुभाष कुमार केडिया (557 वोट) को परास्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी नरेंद्र अग्रवाल (598 वोट) ने 41 वोट से जीत दर्ज कराया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश रामानी एक बार फिर निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वह विगत कार्यकारिणी में भी कोषाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल मोदी और विशाल सचदेव को मात दी है। ओमप्रकाश रामानी को कुल 582 मत प्राप्त हुए जबकि राहुल मोदी को 340 व विशाल सचदेव को 228 वोट प्राप्त हुए हैं। 31 मत निरस्त घोषित किए गए।

सबसे खास बात यह रही कि इस चुनाव में योगेश जैन की पूरी टीम के प्रति कारोबारियों ने विश्वास जताया और बहुमत के साथ उन्हें निर्वाचित किया। सभी परिणामों की घोषणा होते ही समर्थक व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। चुनाव अधिकारी के द्वारा चेम्बर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। जल्द ही नवीन कार्यकारिणी अगले सत्र के लिए कामकाज संभालेगी।

Advertisement Carousel