Wednesday, September 30, 2026
Home Uncategorized चिंटू राजपाल प्रदेश उपाध्यक्ष, पंकज सोनी भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष, कोरबा के...

चिंटू राजपाल प्रदेश उपाध्यक्ष, पंकज सोनी भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष, कोरबा के इन युवाओं को भी मिला स्थान… देखें पूरी सूची

कोरबा (खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की कार्यकारिणी सहित सभी 28 जिलों में से 19 जिलों में नए अध्यक्ष की घोषणा की है।

भाजयुमो की घोषित कार्यकारिणी में कोरबा जिला भाजयुमो अध्यक्ष चिन्टू राजपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंकज सोनी कोरबा भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष होंगे। चिन्टू राजपाल व पंकज सोनी को यह महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है। पाली क्षेत्र में जहां चिन्टू राजपाल के समर्थकों ने आतिशबाजी की वहीं पंकज के जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी और आतिशबाजी कर एवं मिठाईयां बांटकर समर्थकों ने अपनी खुशी व्यक्त की।

अनिल चौरसिया

कार्यकारिणी में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर पंकज प्रजापति, चिन्टू अग्रवाल, अनिल चौरसिया(विधायक प्रतिनिधि), विकेश झा शामिल हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की सूची में कोरबा से विकास झा, मुकेश कौशिक, सुश्री रिया कैवर्त्य को शामिल किया गया है।

Advertisement Carousel